{"_id":"5dd144658ebc3e547a44a1b9","slug":"students-protest-against-the-arrest-of-the-student-union-president-almora-news-hld3643433144","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ अध्यक्ष दीपक की गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ अध्यक्ष दीपक की गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन
विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में जुलूस निकालते छात्र।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती की गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों ने रविवार को चौघानपाटा मेें पुलिस प्रशासन और परिसर प्रशासन का पुतला फूंका। धारा 144 लागू होने के बावजूद छात्र नारेबाजी करते हुए परिसर में पहुंच गए और दूसरी पाली में आंतरिक प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं होने दी। छात्रों की पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हुई और आक्रोशित छात्र पुलिस को परिसर से बाहर करने पर अड़ गए। उन्होंने सोमवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया है।
बता दें कि शुक्रवार को एसएसजे परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान खुद के साथ ही परिसर निदेशक पर पेट्रोल डालने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। छात्र संघ अध्यक्ष को जेल भेजे जाने के विरोध में छात्रों ने रविवार को चौघानपाटा में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और परिसर प्रशासन क्तद्भ पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि परिसर प्रशासन ने पहले छात्रों की मांगों को एक माह बाद भी पूरा नहीं किया। इस पर जब छात्र संघ अध्यक्ष ने उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाया तो परिसर निदेशक, डीएसडब्लू, कुलानुशासक आदि ने छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। उन्होंने परिसर प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को पद से हटाने की मांग की।
विज्ञापन
इस बीच चौघानपाटा में सभा कर रहे छात्रों को परिसर में बीएससी की आंतरिक प्रयोगात्मक परीक्षा होने की जानकारी मिली तो करीब 100 से अधिक छात्र नारेबाजी करते हुए परिसर में पहुंच गए। उनके पीछे-पीछे पुलिस फोर्स भी परिसर में पहुंच गई। परिसर में धारा 144 लागू रहने के बावजूद छात्रों के विरोध प्रदर्शन के कारण दोपहर 1.30 बजे से बीएसएसी (रसायन) पांचवेष् सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हो सकी। बाद में उग्र छात्र पुलिस फोर्स को परिसर से हटाने की मांग करने लगे।
उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस परिसर से बाहर नहीं जाएगी तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। छात्रों की मांग को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह, कोतवाल अरुण वर्मा सहित सभी पुलिस कर्मी परिसर से वापस आ गए। छात्रों की मांग पर परिसर में पहुंचे पुलिस वाहनों को भी बाहर कर दिया गया। उसके बाद छात्र शांत हुए।
पुतला जलाने और विरोध प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ महासचिव नवीन कनवाल, उपाध्यक्ष अरविंद बोहरा, छात्रा उपाध्यक्ष मेघा डसीला, उपसचिव दीपक तिवारी, कोषाध्यक्ष राहुल अधिकारी, पूर्व महासचिव अक्षय टम्टा, सोहित भट्ट, आशीष पंत, दीपक मेहता, विनीत बिष्ट, राहुल खोलिया, बृजेश, उज्ज्वल जोशी , निशा बिष्ट, चित्रा खाती, चंदन गैड़ा आदि शामिल थे।

परिसर प्रशासन और पुलिस प्रशासन का पुतला फूंकते छात्र।- फोटो : ALMORA