फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Student's fight in engineering collage dwarahat

Almora News: द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज में अब विद्यार्थियों में मारपीट

Thu, 21 Sep 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 21 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Student's fight in engineering collage dwarahat
फोटो- 21 एएलएम 36 पी- द्वाराहाट इंजी​नियरिंग कॉलेज में बुधवार रात आपस में ​भिड़ते विद्यार्थी। स
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। निदेशक के आवास पर विधायक के हंगामे के कारण चर्चा में रहे बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज) में अब विद्यार्थी ही आपस में भिड़ गए। फ्रेशर पार्टी के दौरान विद्यार्थियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें कई विद्यार्थी घायल हो गए। दो को अस्पताल ले जाना पड़ा। प्रबंधन ने घटना में शामिल 18 विद्यार्थियों को घर भेज दिया है और अपने अभिभावकों के साथ आने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




कॉलेज में बुधवार को फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। इसी बीच लेटरल एंट्री और बीटेक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बहस होने पर तृतीय वर्ष के विद्यार्थी लेटरल एंट्री के विद्यार्थियों के समर्थन में उतर आए। इससे विवाद और बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई और जमकर लात-घूंसे चले।
विज्ञापन




कॉलेज प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया लेकिन तब तक कई विद्यार्थी चोटिल हो चुके थे। घायल दो विद्यार्थियों का रात में ही सीएचसी में उपचार कराया गया। बृहस्पतिवार को कॉलेज खुलते ही चीफ वार्डन मयंक की अगुवाई में अनुशासन समिति की बैठक हुई। समिति की सिफारिश पर घटना के आरोपी 18 विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई कर कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें घर भेज दिया। उन्हें अभिभावकों के साथ कॉलेज लौटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







निदेशक पर बरसे विधायक मदन बिष्ट, कहा-कॉलेज राजनीति का अखाड़ा बना

द्वाराहाट। इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच हुए विवाद और मारपीट की घटना के बाद कांग्रेस को कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ बोलने का मौका मिला है। इस मामले में विधायक मदन बिष्ट ने निदेशक को घेरते हुए कहा कि संस्थान में रात में जमकर मारपीट हुई। इससे पता चलता है कि कॉलेज के विकास की बात करने वाले निदेशक डॉ. केकेएस मेर अपनी जिम्मेदारी कैसे निभा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ निदेशक विद्यार्थियों को उकसा कर सड़क जाम करवाते हैं तो दूसरी तरफ उनके रहते विद्यार्थियों में मारपीट हो जाती है। इससे साफ है कि कॉलेज को राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया है। इससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ने की आशंका है।


अनुशासन समिति पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर समिति ने घटना में शामिल विद्यार्थियों को घर भेजकर अभिभावकों के साथ लौटने के निर्देश दिए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, इसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. केकेएस मेर, निदेशक, बीटीकेआईटी, द्वाराहाट।





इंजीनियरिंग कॉलेज के घायल विद्यार्थियों का रात में सीएचसी में उपचार किया गया था। अस्पताल पहुंचे दो में से एक विद्यार्थी के सिर पर दो और दूसरे के सिर पर चार टांके लगाए गए। - डॉ. रविशंकर सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी, द्वाराहाट।







पथराव का भी आरोप

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह फिर से विद्यार्थियों का गुट आमने-सामने आ गए। एक गुट ने दूसरे गुट पर पथराव किया। वहीं एक विद्यार्थी की पिटाई भी की गई। कॉलेज प्रबंधन ने फिर से मामले को सुलझाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed