फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   students cultivated new variety of mushroom

आवासीय विवि के छात्रों ने विशेष मशरूम पैदा की

Tue, 04 Dec 2018 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 04 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
students cultivated new variety of mushroom
मशरूम की नई किस्म को प्रदर्शित करते आवासीय विश्वविद्यालय के अधिकारी और छात्र - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड आवासीय विवि के अंतर्गत यूआरयू इनोवेशन के सहयोग से बायो ग्रुप के विद्यार्थियों ने विशेष किस्म के मशरूम का उत्पादन शुरू किया है। यह मशरूम खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से भी काफी लाभप्रद मानी जा रही है। इसमें सामान्य मशरूम की अपेक्षा प्रोटीन की मात्रा भी काफी अधिक है।  
विज्ञापन


आवासीय विवि में आयोजित एक कार्यक्रम में इस काम में लगे छात्रों ने कुलपति प्रो.एचएस धामी और कुलसचिव डॉ.बिपिन चंद्र जोशी की मौजूदगी में उत्पादित किए गए मशरूम को प्रदर्शित किया। छात्रों की इस टीम ने बताया कि उत्पादित किए गए मशरूम में 46.7 से 82.80 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, 1.90 से 8.30 प्रतिशत फैट, 20.90 से 48.80 प्रतिशत फाइवर और 30.93 से 33.48 प्रतिशत तक प्रोटीन उपलब्ध है।
विज्ञापन


खास तौर पर कुपोषित लोगों के अलावा कैंसर और केलोस्ट्रोल से प्रभावित लोगों के लिए यह मशरूम काफी उपयोगी है। कुलपति प्रो.धामी और कुलसचिव डॉ. बिपिन जोशी ने कहा कि मशरूम उत्पादन से पहाड़ के लोग अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस काम को करने में जुटे छात्रों और सहयोगी टीम के सदस्यों ने कहा कि वह गांव-गांव जाकर लोगों को मशरूम उत्पादन के तरीके बताएंगे। उत्पादित माल की बिक्री के लिए बाजार भी उपलब्ध कराएंगे। भविष्य में मेडिसनल मशरूम उगाने की योजना भी बनाई गई है।


उन्होंने बताया कि इस कार्य में डॉ. पीएस नेगी, संजय तिवारी, सूरज मेहरा, दीपक पांडे आदि का सहयोग रहा है। इस मौके पर उक्त लोगों के अलावा प्रमुख तकनीकी अधिकारी अनिवेश जोशी, रवींद्र कुमार, विनीता लटवाल, ललित कनवाल, साकेत फुलारा, धर्मेंद्र टोपाल, अनन्या जोशी, ममता नेगी आदि मौजूद थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed