फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students are sitting on hunger strike for demands

मांगों को लेकर छात्र क्रमिक अनशन पर बैठे

Tue, 06 Mar 2018 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Tue, 06 Mar 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
Students are sitting on hunger strike for demands
परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी से वार्ता करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

 अंक पत्रों की गड़बड़ी दूर करने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में मंगलवार सुबह क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। छात्रों ने मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। अपराह्न बाद छात्रों की परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी से हुई वार्ता सकारात्मक रही। परिसर निदेशक ने छात्रों की सभी मांगें मान लीं। जिसके बाद क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया गया।

विज्ञापन


छात्र बीकॉम में अलग फीस काउंटर खोलने, परिसर में करियर काउंसलिंग कराने, मुख्य प्रवेश द्वार पर गेट और पार्किंग का निर्माण, छात्रसंघ भवन में फर्नीचर की व्यवस्था और अंक तालिकाओं में सुधार की मांग को लेकर पूर्व से आंदोलित थे। छात्रसंघ ने इसको लेकर परिसर प्रशासन को होली तक का समय दिया था पर मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहित भट्ट, महासचिव आशीष पंत, उपसचिव दीपक कनवाल, कोषाध्यक्ष मनीष टम्टा आदि क्रमिक अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन


इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि परिसर प्रशासन छात्रों की मांगों के प्रति उदासीन बना हुआ है। आरोप लगाया कि विभागों में प्राध्यापक नहीं पहुंच रहे हैं। चेताया कि यदि छात्र हितों से खिलवाड़ किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बाद में परिसर निदेशक से आंदोलित छात्रों की वार्ता हुई। परिसर निदेशक ने सभी मांगों के समाधान का लिखित आश्वासन दिया। जिसके बाद छात्रों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed