{"_id":"5dcbffbd8ebc3e5b0f4729a6","slug":"student-union-started-to-protest-against-the-demand-of-teachers-almora-news-hld3638224195","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ताओं की मांग को लेकर छात्र संघ का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ताओं की मांग को लेकर छात्र संघ का धरना शुरू
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में धरना देते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में जंतु विज्ञान और हिंदी के प्रवक्ताओं की नियुक्ति की मांग को लेकर छात्र संघ के बैनर तले नारेबाजी के साथ प्रदर्शन शुरू हो गया है।
बुधवार को छात्र संघ पदाधिकारियों ने महाविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया है।
धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जंतु विज्ञान और हिंदी विषय पढ़ाने के लिए कोई शिक्षक नहीं है। साथ ही लंबे समय से स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने की मांग भी पूरी नहीं हो सकी है।
उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे उपेक्षात्मक रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। धरने पर छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु मनराल, सचिव पुष्पा, विवि प्रतिनिधि प्रवेश सौटियाल, संजय,पंकज, चंदन, प्रेमा, उदित, सुमन, दिव्या, उदयाशुं,भुवन, अनीता, सरिता, कविता आदि शामिल थे।