फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   student union president sent to jail

परिसर निदेशक पर पेट्रोल डालने वाले एसएसजे परिसर के छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती को जेल भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
student union president sent to jail
सुरक्षा के लिए एसएसजे परिसर में तैनात पुलिस बल। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शुक्रवार को खुद पर पेट्रोल डालने के बाद परिसर निदेशक पर भी पेट्रोल डालने वाले एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इससे पहले एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस की टीम ने परिसर में पहुंचकर छात्र संघ अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच छात्रों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई और छात्रों ने उस वाहन को रोककर नारेबाजी भी की जिसमें छात्र संघ अध्यक्ष को थाने ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

छात्रों ने थाने पहुंचकर भी प्रदर्शन और घेराव किया लेकिन पुलिस ने छात्रों को थाने से खदेड़ दिया। इधर एसएसपी पीएन मीणा ने बताया है कि परिसर में अगले आदेश तक धारा 144 भी लागू कर दी है। साथ ही वहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। उधर परिसर प्रशासन ने लिंगदोह समिति की सिफारिशों के आधार पर दीपक उप्रेती को छात्र संघ अध्यक्ष पद से भी निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि परिसर की लंबित मांगों को लेकर एसएसजे परिसर छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती के नेतृत्व में छात्रों ने शुक्रवार को परिसर में जमकर हंगामा किया और परिसर में तालाबंदी कर दी थी। उन्होंने परिसर में दो बजे से होने वाली स्पेशल बैक परीक्षा को भी रोकने का प्रयास किया। इस बीच तीखी नोकझोंक के बीच छात्र संघ अध्यक्ष ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। साथ ही वहां मौजूद परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी, प्रो. दया पंत पर भी पेट्रोल डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में परिसर प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दीपक उप्रेती के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया था। इधर स्पेशल बैक परीक्षा के दौरान छात्रों के विरोध प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर शनिवार सुबह ही परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। जिले के अन्य थानों से भी फोर्स मंगा ली गई थी। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सीओ वीर सिंह, कोतवाल अरुण वर्मा आदि भी परिसर पहुंच गए। सुबह करीब 10.20 बजे छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने परिसर में पहुंचकर अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने दीपक उप्रेती को गिरफ्तार कर लिया। छात्र संघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर छात्र थाने पहुंच गए और उन्होंने नारेबाजी के साथ थाने के घेराव किया।

छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने जमीन में लाठियां पटकने के बाद छात्रों को थाने से खदेड़ दिया। पुलिस ने छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती को धारा 307,504,285 के तहत जेल भेज दिया। बाद में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह और कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने परिसर निदेशक प्रो.आरएस पथनी और परिसर प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता करने के बाद छात्रसंघ पदाधिकारियों को बताया कि उनकी मांगें मानने के बाद उन पर अमल किया जा रहा है। इस मौके पर छात्र संघ महासचिव नवीन कनवाल, उपाध्यक्ष अरविंद बोरा, छात्रा उपाध्यक्ष मेघा डसीला, कोषाध्यक्ष राहुल अधिकारी, उपसचिव दीपक तिवारी आदि मौजूद थे।

छात्रसंघ अध्यक्ष को पुलिस द्वारा ले जाने पर वाहन का घेराव करते छात्र।

छात्रसंघ अध्यक्ष को पुलिस द्वारा ले जाने पर वाहन का घेराव करते छात्र।- फोटो : ALMORA

छात्रसंघ अध्यक्ष को पकड़कर थाने ले जाती पुलिस।

छात्रसंघ अध्यक्ष को पकड़कर थाने ले जाती पुलिस।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed