{"_id":"6abab31898619e5a5a0b84cc","slug":"student-union-elections-today-2997-voters-to-decide-the-fate-of-13-candidates-almora-news-c-232-1-alm1002-149286-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव आज: 2997 मतदाता करेंगे 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव आज: 2997 मतदाता करेंगे 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
Tue, 29 Sep 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में 2997 छात्र-छात्राएं छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के छह पदों पर 13 प्रत्याशियों की हार और जीत का आज फैसला करेंगे। परिसर प्रबंधन की ओर से सोमवार तक 2997 छात्र-छात्राओं को आईकार्ड जारी किए गए हैं। परिसर प्रशासन ने मंगलवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एसएसजे परिसर में करीब 4700 छात्र-छात्राए अध्ययनरत हैं। बावजूद इसके सापेक्ष अब तक महज 2997 विद्यार्थी ही मतदान को लेकर रुचि दिखाते हुए आईकार्ड पाने को परिसर पहुंचे। ऐसे में बड़ी संख्या में विद्यार्थी मतदान प्रक्रिया से दूर हैं। मंगलवार को होेने वाले मतदान में अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष पद पर तीन, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर दो, संयुक्त सचिव पर दो सांस्कृतिक सचिव पद पर दो और विवि प्रतिनिधि पद पर दो प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला होना है। वहीं सचिव, कोषाध्यक्ष सहित पांच संकाय प्रतिनिधि पदों पर पहले की प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब मतदान के बाद ही साफ होगा कि किस प्रत्याशी को जीत मिलती है और इसके हाथ मायूसी लगेगी।
आठ मतदान केंद्रों पर छात्र-छात्राएं डालेंगे वोट
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर आज होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए आठ मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कक्षा संख्या दो में बीएससी पहले, पांचवें, एमकॉम पहले, तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थी अपने मत का प्रयोग करेंगे। महाकक्ष में बीए पहले, एमएससी पहले, एलएलबी पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी मतदान करेंगे। कक्ष संख्या 10 में बीएससी तीसरे, एमए तीसरे, बीबीए पहले, तीसरे, पांचवें और कक्षा संख्या 11 में बीए तीसरे, बीएड और एमएड के विद्यार्थी मत का प्रयोग करेंगे। कक्ष संख्या 12 में बीए पांचवें, पीजीडीजेएमसी, कक्ष संख्या 13 में बीए पहले, एमएससी तीसरे सेमेस्टर और कक्ष संख्या 14 में एमए पहले, बीएफए, एमएफए, पीजीडी योगा के छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। जबकि कक्षा संख्या 15 में बीकॉम पहले, तीसरे, पांचवें और बीसीए पहले, तीसरे, पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी अपने मत का प्रयोग करेंगे।