फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   sTUDENT pROTEST

Almora News: एसएसजे के छात्रों ने कहा परीक्षाफल की गलतियों को जल्द सुधारे विश्ववविद्यालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
sTUDENT pROTEST
अल्मोड़ा में कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट को ज्ञापन देते छात्र नेता। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों और परिसरों में विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रों ने विवि के कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शीघ्र छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधन नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

छात्र महासंघ अध्यक्ष देवाशीष धानिक के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति को अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने अल्मोड़ा और अन्य महाविद्यालयों में भवनों का जीर्णोद्धार करने, एसएसजे विवि की सड़क के सुधारीकरण और पार्किंग का निर्माण करने, परीक्षाफल में हुई त्रुटियों को जल्द सुधारने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रों ने विधि संकाय के भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने और पीजी के प्रवेश में सभी महाविद्यालयों में सीट बढ़ाने को कहा। कुलपति ने सभी समस्याओं पर शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में एबीवीपी के जिला संयोजक कृष्णा कुमार नेगी, राहुल कुमार, कार्तिक जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed