{"_id":"5fd8bba28ebc3e40f95c0910","slug":"student-leaders-angry-over-campus-irregularities-almora-news-hld407409330","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसर में अनियमित्ताओं को लेकर भड़के छात्र नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसर में अनियमित्ताओं को लेकर भड़के छात्र नेता
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में छात्रों ने प्राध्यापकों और परिसर प्रशासन पर अनियमितता का आरोप लगाया है। मंगलवार को छात्र नेता समस्याओं को लेकर भड़क गए। कुलपति को परिसर में बुलाने की जिद पर अड़े रहे। बाद में छात्रों ने प्रॉक्टर प्रो. अनिल कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की।
छात्र नेता आशीष जोशी के नेतृत्व में मंगलवार को छात्र परिसर प्रशासन पर भड़क गए। छात्रों ने परिसर प्रशासन पर छात्रों को लगातार गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि यहां कई तरह की अव्यवस्थाएं और अनियमितताएं हैं। जिसपर परिसर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस बीच छात्र परिसर में ही कुलपति को बुलवाने की जिद पर अड़ गए।
छात्रों ने कहा कि जब तक कुलपति स्वयं उनकी समस्या सुनने परिसर नहीं आएंगे वह कहीं नहीं जाएंगे। जरूरत पड़ी तो वह परिसर प्रशासन का घेराव कर उग्र आंदोलन करेंगे। इस बीच परिसर प्रशासन से छात्रों की तीखी नोकझोंक हुई। बाद में छात्रों ने प्रॉक्टर को ज्ञापन सौंप परिसर में एक सूचना केंद्र स्थापित करने, ऑफलाइन शुल्क प्रक्रिया समाप्त करने समेत तमाम मांगें उठाईं।
विज्ञापन
कहा कि छात्रों को ना तो अंकतालिका मिल पा रही है और न ही उनके प्रवेश संबंधित कार्य हो पा रहे हैं। उन्हें इधर से उधर भटकाया जा रहा है। प्रॉक्टर प्रो. अनिल कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को इस संबंध में बैठक रखी गई है। छात्रों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर आशीष जोशी, उप सचिव दीपक तिवारी, विशाल कनवाल, राहुल कनवाल, गोपाल मेर, निर्मल ताड़ागी आदि छात्र मौजूद रहे।