{"_id":"8867bc67c5dfed0c6821f6be83fdfc5a","slug":"strong-administrative-efficiency-will-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकुशलता से होगी प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकुशलता से होगी प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत : डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान में सरकारी विभागों के ग्रुप बी और सी के अधिकारियों, कर्मचारियों के आयोजित बारह दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया है। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि लोक सेवा के कार्यों में कुशलता और दक्षता लाने के लिए प्रशिक्षण लाभदायक होते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों की कार्यकुशलता से प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होती है। कार्मिक निपुणता और शीघ्रता के साथ कार्य करने की क्षमता विकसित करें। प्रशिक्षण का लाभ आम जनता तक भी पहुंचाएं। संस्थान के कार्यकारी निदेशक जगदीश चंद्र कांडपाल और उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल के संयुक्त निदेशक राजीव शाह ने प्रतिभागियों से कहा कि विकास के दौर में सभी लोक सेवकों को अपने कार्य में निपुण होना होगा। अन्यथा वह पिछड़ जाएंगे। डीएम ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी बांटे।
विज्ञापन
इससे पहले डायट के प्राचार्य और प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी राजेंद्र सिंह ने डीएम का स्वागत किया। प्रशिक्षक पूर्व प्रधानाचार्य डा. रमेश चंद्र पांडे राजन ने भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण के लक्ष्य और उद्देश्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में राजस्व उप निरीक्षकों, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों, सहायक कृषि अधिकारियों, उद्यान निरीक्षकों, वन विभाग विभाग के स्केलरों, विभिन्न विभागों के लिपिकीय संवर्ग के कार्मिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर गणेश चंद्र जोशी, अरविंद पांडे, सर्वजीत सिंह तिलारा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन