{"_id":"5f7c5fcb8ebc3e9b7c13b2aa","slug":"strike-started-due-to-problems-of-pg-college-ranikhet-news-hld3994588182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कालेज की समस्याओं को लेकर छात्र संघ का क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कालेज की समस्याओं को लेकर छात्र संघ का क्रमिक अनशन शुरू
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पीजी कॉलेज में लंबित समस्याओं को लेकर छात्र संघ ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि कॉलेज में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। शासन-प्रशासन की तरफ से हर बार झूठे आश्वासन दिए जाते हैं, इस बार समस्याओं का निराकरण कराकर ही अनशन समाप्त किया जाएगा।
छात्र संघ पदाधिकारियों ने कहा है कि महाविद्यालय परिसर की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। छात्रावास का कार्य भी रुका हुआ है। छात्र संघ अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा ने कहा है कि शासन-प्रशासन महाविद्यालय के विकास कार्यों को लेकर गंभीर नहीं है। छात्रावास का कार्य रुका हुआ है।
महाविद्यालय को जोड़ने वाली सड़क का जीर्णोद्धार तक नहीं किया गया है। प्रत्येक कक्षाओं में पंखों की व्यवस्था करने की मांग भी अभी तक ठंडे बस्ते में है। महाविद्यालय में कूड़ेदान लगाने की मांग उठाई गई थी, लेकिन इस तरफ भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से बेतरतीब वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। कक्षाओं में हीटर तक नहीं हैं।
विज्ञापन
प्रथम सेमेस्टर के ऑनलाइन आवेदन की तिथि फिर से शुरू करने की मांग भी उठाई गई थी, इसके अलावा महाविद्यालय के मुख्य द्वारों के सौंदर्यीकरण की मांग पर भी गौर नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन मांगों की अनदेखी हो रही है पहले दिन क्रमिक अनशन पर अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा, सचिव सुधांशु भट्ट, उपसचिव सुनील कुमार, सूरज उपाध्याय, नितिन प्रकाश, राहुल बिष्ट, विजय मेहरा, विपिन आदि बैठे।