फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Strict action against barren fields in Jhalodi, warning to migrants

Almora News: झलोड़ी में बंजर खेतों पर सख्ती, प्रवासियों को चेतावनी

Tue, 14 Apr 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 14 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Strict action against barren fields in Jhalodi, warning to migrants
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत क्षेत्र के झलोड़ी गांव में बंजर होती जमीन और बढ़ते जंगली जानवरों के खतरे को लेकर ग्राम पंचायत ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात को ज्ञापन सौंपते हुए प्रवासी ग्रामीणों से अपने नाप खेतों की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रितु और पूर्व प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि पलायन से कई खेत लंबे समय से खाली हैं और पुराने मकान खंडहर हो चुके हैं। इन स्थानों पर लैंटाना और झाड़ियां उग आने से जंगली जानवरों का खतरा बढ़ गया है जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा और खेती-किसानी दोनों प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रवासी ग्रामीण अपने खेतों की सफाई नहीं करते हैं तो पंचायत एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन के सहयोग से खेतों की नपाई कर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed