फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Stray Kettle Creates mess in Tarikhet Market

लावारिस जानवरों ने ताड़ीखेत की साख पर लगाया बट्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Stray Kettle Creates mess in Tarikhet Market
ताड़ीखेत बाजार में कुछ इस तरह घूमते हैं लावारिस जानवर। - फोटो : RANIKHET
ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)। लावारिस जानवरों ने ताड़ीखेत कस्बे की साख पर बट्टा लगा दिया है। बाजार में धड़ल्ले से घूमने वाले जानवर यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। कई दुपहिया वाहन चालकों को भी चोटिल कर चुके हैं। घरों के आगे लोगों की ओर से बोई गई साग सब्जी को भी चौपट कर चुके हैं।
विज्ञापन

ताड़ीखेत कस्बा ब्लाक मुख्यालय की मुख्य बाजार है। रानीखेत बाजार की तरह यहां भी लावारिस जानवरों का खासा आतंक है। वर्तमान में यहां 60 से 70 मवेशी सक्रिय हैं। लोगों को कहना है कि जानवरों ने जीना मुहाल किया हुआ है। व्यापारियों की दुकानों से सामान पर मुंह मारना आम बात हो चुकी है। स्थानीय राजेंद्र नेगी, श्याम सिंह, कुंवर सिंह, ध्यान सिंह नेगी, दिवान सिंह, कैलाश पडलिया आदि व्यापारियों ने आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

-लावारिस जानवरों ने हम व्यापारियों की नाक में दम कर दिया है। बाहर सामान रखते हैं जानवर मुंह मार लेते हैं। बंदरों के आतंक से पहले से ही परेशानी है। सरकार को इन जानवरों से निजात दिलाने के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए।-दीवान सिंह नेगी, व्यापारी, ताड़ीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लोग अनुपयोगी जानवरों को छोड़ दे रहे हैं। यही जानवर लोगों की नाक में दम किए हुए हैं। कई बार प्रशासन से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। व्यापारियों के अलावा स्थानीय काश्तकार भी जानवरों के आतंक से बेहद परेशान हैं।-गोपाल सिंह अधिकारी, अध्यक्ष संघर्ष समिति ताड़ीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed