फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   state government failed on every field: Buryal

प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल: भौर्याल

Tue, 20 Jan 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 20 Jan 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
state government failed on every field: Buryal
भाजपा रानीखेत जिला इकाई की बैठक में पूर्व काबीना
विज्ञापन
मंत्री और भाजपा प्रदेश सदस्यता प्रमुख बलवंत सिंह भौर्याल ने प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान किया।

श्री भौर्याल ने न्याय पंचायत में टीम बनाकर 23 से 25 जनवरी तक सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। कहा कि लोग ऑनलाइन भी पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही हैै। समाज का प्रत्येक तबका पार्टी से जुड़ रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। यही वजह है लोगों का रुझान भाजपा की तरफ बढ़ रहा है।

बैठक में मानिला मंडल अंतर्गत रणकुना बूथ क्षेत्र में रमेश चंद्र पंत को 130 पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष मदन सिंह मेहरा, कुंवर सिंह गोसाई, दर्शन बिष्ट, प्रताप रावत, त्रिलोक सिंह भंडारी, लक्ष्मी दत्त नैलवाल, तारा दत्त शर्मा, महेश नेगी, दरबान बिष्ट, मोहन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed