फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   State Establishment Day was celebrated with great enthusiasm

राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

Thu, 09 Nov 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Thu, 09 Nov 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
State Establishment Day was celebrated with great enthusiasm
राज्य स्थापना दिवस पर अल्मोड़ा में निकली प्रभातफेरी में शामिल स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
राज्य स्थापना दिवस पर अल्मोड़ा समेत विभिन्न स्थानों पर प्रभातफेरी निकाली गई और रंगारंग कार्यक्रम हुए। कलक्ट्रेट में हुए समारोह में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि पलायन रोकने के लिए तीर्थाटन और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। चारधाम ऑलवेदर रोड सहित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल के प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए स्वच्छ पारदर्शी ईमानदार तंत्र होना जरूरी है।  प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी जिलों में 13 नए पर्यटन स्थल विकसित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए भी ऑलवेदर रोड बनाने के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। मंत्री ने इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित संकल्प से सिद्धि पुस्तिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन


डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि नई कार्य संस्कृति के साथ कार्य करना होगा और सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना को साकार करना होगा। मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, राज्य आंदोलनकारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार ने भी विचार रखे। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली बच्चों के अलावा विहान संस्था, उत्तरांचल पर्वतीय कला केंद्र, भातखंडे संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने कार्यक्रम पेश किए। इससे पहले सुबह नंदादेवी मंदिर प्रांगण से स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों ने प्रभातफेरी निकाली और शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवेंद्र सनवाल, आनंद सिंह बगडवाल, मदन लाल साह, केवल सती, ललित लटवाल, रमेश बहुगुणा, पीसी तिवारी, रवि रौतेला, पीजी गोस्वामी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शेष चंद्र, एसडीएम विवेक राय, रजा अब्बास, पीडीनरेश कुमार, डीईओ एचबी चंद आदि मौजूद थे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।

इधर कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे परिसर, राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा, सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम, विक्टर मोहन जोशी राजकीय कन्या इंटर कालेज एनटीडी आदि स्थानों पर कार्यक्रम हुए। एसएसजे परिसर में हुई गोष्ठी में पत्रकारिता और जन संचार विभाग के समन्वयक प्रो. देव सिंह पोखरिया आदि ने विचार रखे।

उधर राजकीय इंटर कालेज दयूनाथल में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दीवान भैसोड़ा, प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह आदि ने भाग लिया। केडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बिट्टू कर्नाटक आदि ने विचार रखे। सोमेश्वर तहसील क्षेत्र के स्कूलों में भी राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम हुए।

मौलेखाल तहसील और ब्लॉक मुख्यालय सल्ट में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रैली निकाली। कार्यक्रम एसडीएम गोपाल राम विनवाल, तहसीलदार प्रताप राम टम्टा, खंड विकास अधिकारी, खीमानंद बुधलाकोटी, गंभीर चंद्र रमोला, लाल सिंह रावत आदि मौजूद थे। इधर शहरफाटक में हुए कार्यक्रम में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी सुभाष पांडे ने शहीदों के सपनों को साकार करने का आह्वान किया। अध्यक्षता डोल गांव के राज्य आंदोलनकारी पान सिंह फर्त्याल ने और संचालन महेंद्र मेहरा ने किया। कार्यक्रम में लक्ष्मण बिष्ट, हंसा मेलकानी, कीर्ति बल्लभ बहुगुणा, विशन दत्त, तारा बजेठा, प्रकाश जोशी, पीके बजेठा, केशव राम आदि मौजूद थे। 


भतरौंजखान। डीएनपी इंटर कालेज में बच्चों की भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । राजकीय महाविद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कन्या हाइस्कूल के बच्चों ने बाजार में रैली के माध्यम से जनजागरण किया। जीआईसी चौनलिया, जीनापानी, मछोड़ के साथ ही क्षेत्र के सभी स्कूल कालेजों में राज्य स्थापना दिवस  धूमधाम से मनाया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed