फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Staged protest against DDA

डीडीए के विरोध में धरना दिया, नारेबाजी कर विरोध जताया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Staged protest against DDA
डीडीए के विरोध में अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना देते सर्वदलीय संघर्ष समिति के लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट, जागेश्वर विधानसभा के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने धरना स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए विकास प्राधिकरण केवल भ्रष्टाचार का जरिया बना हुआ है। विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि विधानसभा की पीठ के द्वारा समिति गठित होने के बाद भी अभी तक प्राधिकरण पर पुनर्विचार न करना दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि 90 प्रतिशत तक बस चुके अल्मोड़ा शहर में प्राधिकरण लागू करने का कोई औचित्य ही नहीं है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से डीडीए को समाप्त करने की मांग की। अध्यक्षता उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने और संचालन आनंदी वर्मा ने किया। धरने पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट, विधायक गोविंद कुंजवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, मदन बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, पूरन रौतेला, तारा जोशी, आनंद ऐरी, ललित मोहन पंत, लीला खोलिया, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडेय, सुनयना मेहरा, तारा साह, चंद्रमणि भट्ट, बीसी दुर्गापाल, अंबी राम, चंद्रकांत जोशी, महेश लाल वर्मा, एमसी कांडपाल, विनोद वैष्णव आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed