फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Stadium 'A' won the final match

स्टेडियम ‘ए’ ने जीता फाइनल मैच

Sat, 02 May 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sat, 02 May 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Stadium 'A' won the final match

स्थानीय स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल स्टेडियम ‘ए’ की टीम ने जीत लिया। अल्मोड़ा वॉरियर की टीम उपविजेता रही।

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी अल्मोड़ा वॉरियर की टीम ने 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 186 रन बनाए। जिसमें नीरज ने 60, सुरेंद्र बोरा ने 38 रन का योगदान दिया। स्टेडियम ‘ए’ के गणेश पथनी ने तीन, नवीन ने दो विकेट लिए। जवाब में स्टेडियम ‘ए’ ने विजेंद्र के 40 गेंदों में धुआंधार 113 रन की नाबाद पारी की बदौलत चार विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाकर फाइनल जीत लिया। विजेता टीम की ओर से सागर ने 36 रन बनाए। स्टेडियम ‘ए’ ने फाइनल मुकाबला छह विकेट से आसानी से जीत लिया।
विज्ञापन


अंपायर संजय टम्टा, राजेंद्र राणा, स्कोरर नेहा मेहता, प्रीति, कामेंट्रेटर दीपक जोशी थे। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार देवेंद्र परिहार, उभरते खिलाड़ी का पुरस्कार सागर रावत, मैन आफ द मैच का पुरस्कार विजेंद्र बिष्ट को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी शेर अली खान, राजेंद्र बोरा, ललित लटवाल, दीप सिंह डांगी, विनय विल्सन, अशोक पांडे, परवेज सिद्दीकी, अनिल चावल, दीना जोशी, अख्तर हुसैन, मनोज सनवाल, विजय पंत, नवीन चंद्र पांडे, संजय वर्मा को सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर क्रिकेट कोच लियाकत अली खान, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन, गोविंद मटेला, विनीत बिष्ट, विकास कन्नौजिया, धर्मेंद्र बिष्ट, दीवान बिष्ट, चंदन लटवाल, किशन टम्टा, नवीन बनकोटी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed