{"_id":"63e5338623917c812d0bd7bc","slug":"ssp-inspects-women-thana-almora-news-c-8-1-48264-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा: एसएसपी ने किया महिला थाने का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा: एसएसपी ने किया महिला थाने का निरीक्षण
Thu, 09 Feb 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बृहस्पतिवार को एनटीडी स्थित महिला थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं व अपराध की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण करने और थाना परिसर में सफाई व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, बैरक, परिसर का भ्रमण कर यहां तैनात जवानों की समस्याओं को भी सुना और उनके जल्द समाधान का भरोसा दिया।
वहीं लमगड़ा पुलिस ने क्षेत्र के सर्वोदय इंटर काॅलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जैंती में जागरूकता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। संवाद
लंबित विवेचनाओं का जल्द करें निस्तारण
कौसानी (बागेश्वर)। पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने कौसानी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीओ ने माल खाना, थाना कार्यालय, हथियार, आपदा-उपकरण, अभिलेख, भोजनालय, बैरिक आदि की व्यवस्थाएं परखीं और थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने थाने में लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस कर्मियों को शस्त्र अभ्यास कराया गया। संवाद