फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SSJ will take action against negligent professors

Almora News: लापरवाह प्राध्यापकों पर एसएसजे करेगा कार्रवाई

Fri, 07 Aug 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 07 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
SSJ will take action against negligent professors
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय में प्राध्यापकों की लापरवाही से सैंकड़ों छात्र-छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। प्राध्यापकों की ओर से आंतरिक परीक्षाओं के अंक समर्थ पोर्टल पर दर्ज नहीं करने से 1400 विद्यार्थियों के परीक्षाफल अपूर्ण रह गए थे। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने भी इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए परिसर और महाविद्यालयों से ऐसे प्राध्यापकों की सूची मांगी है। एसएसजे विवि में प्राध्यापकों के आंतरिक परीक्षाओं के अंक नहीं जोड़ने को विवि प्रशासन ने इसे प्राध्यापकों की लापरवाही करार दिया। विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार अंक दर्ज करने के लिए तीन महीने तक समर्थ पोर्टल खोला गया। इसके बाद भी प्राध्यापक उदासीन बने रहे।
विज्ञापन

एक ओर विद्यार्थी पोर्टल पर अंक दर्ज कराने को संघर्ष कर रहे हैं, दूसरी ओर इससे विवि पर भी अनावश्यक कार्य का दबाव बढ़ गया है। प्रकरण से नाराज विवि प्रबंधन ने विभागाध्यक्षों और संकायाध्यक्षों को पत्र भेज कर लापरवाही बरतने वाले प्राध्यापकों के नाम मांगे हैं। उन्हें विषयों के अंक प्राध्यापकों के माध्यम से समर्थ टीम को उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की समस्या का जल्द निस्तारण करने के लिए समर्थ टीम में डॉ. अजय पाल सिंह और डॉ. अर्पिता की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed