फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SSJ University will touch heights continuously: Dhami

निरंतर ऊंचाइयां छुएगा एसएसजे विवि : धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
SSJ University will touch heights continuously: Dhami
सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा के स्थापना दिवस पर विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान को शाल ओढ़ाकर सम्मानित - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा ने शुक्रवार को पहला स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने विवि को अल्मोड़ा के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से विवि के एक वर्ष में किए कार्यों की सराहना की। कहा कि विवि निरंतर ऊंचाइयों को छुएगा। कार्यक्रम में विवि की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्राध्यापकों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति ने समा बांधा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष, कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि भविष्य में यह विवि मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि विवि के संरचनात्मक आवश्यकताओं के लिए प्रयास किए जाएंगे। कुलपति ने पहले स्थापना दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि हर साल 13 अगस्त को पिथौरागढ़ और बागेश्वर परिसरों में भी स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कुलसचिव सुधीर बुढ़ाकोटी ने विवि की रूपरेखा प्रस्तुत की। यहां व्यावसायिक अध्ययन केंद्र को मिलाकर कुल सात संकाय संचालित हैं। कार्यक्रम का संचालन योग विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने किया। वहां विवि कार्याधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता वित्त, बजट प्रो. केसी जोशी, शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, डीएसडब्ल्यू प्रो. इला साह, कुलानुशासक डॉ. मुकेश सामंत, अधिष्ठाता शैक्षिक प्रो. शेखर जोशी आदि थे।
विज्ञापन

विवि के छात्रों को दिया जाएगा स्वर्ण पदक
अल्मोड़ा। कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने कहा कि हर वर्ष विवि के स्थापना दिवस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्व. कुशाल सिंह बिष्ट के नाम से विधि में सर्वोच्च अंक पाने वालों और राधिका बिष्ट के नाम से बीएड में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें किया सम्मानित
अल्मोड़ा। शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील जोशी, पूर्व निदेशक प्रो. नीरज तिवारी, पूर्व डीएसडब्ल्यू प्रो. जया उप्रेती, पूर्व प्रॉक्टर प्रो. अनिल यादव, प्रो. डीके भट्ट, डॉ. देवेंद्र बिष्ट, डॉ. नवीन भट्ट, क्रिड़ा प्रभारी लियाकत अली, विवि कर्मी देवेंद्र पोखरिया आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed