{"_id":"63ab34c96c3f4543f2421d75","slug":"ssj-university-student-body-election-almora-news-hld4867097144","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एसएसजे विवि के छात्र महासंच चुनाव में एबीवीपी ने लहराया परचम, देवाशीष चुने गए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एसएसजे विवि के छात्र महासंच चुनाव में एबीवीपी ने लहराया परचम, देवाशीष चुने गए अध्यक्ष
विज्ञापन
एसएसजे विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलात?
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में बीते दिनों हुए छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने एबीवीपी को करारी शिकस्त दी लेकिन छात्र महासंघ चुनाव में यह दांव उल्टा रहा। एबीवीपी ने अपना परचम लहराया है। संगठन के देवाशीष सिंह धानिक छात्र महासंघ के अध्यक्ष चुने गए। नमांशु उपाध्यक्ष, चंद्रा छात्रा उपाध्यक्ष तो पारस संयुक्त सचिव चुने गए हैं। एकल नामांकन होने से सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनाव हुआ।
मंगलवार को एसएसजे विश्वविद्यालय में छात्र महासंघ का चुनाव हुआ। सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। विश्वविद्यालय के अधीन 36 महाविद्यालय हैं। 34 महाविद्यालयों के चुने गए प्रतिनिधियों को ही छात्र महासंघ के चुनाव में भाग लेना था लेकिन 29 महाविद्यालयों के प्रतिनिधि ही मतदान को पहुंचे।
अध्यक्ष पद के लिए देवाशीष सिंह धानक व उमेद सिंह के बीच मुकाबला हुआ। 22 मत प्राप्त कर देवाशीष के सिर अध्यक्ष का ताज सजा। उमेद सिंह को सात मतों पर ही संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद पर नमांशु ने शिवम कापड़ी को हराया। नमांशु को 20 तो शिवम कापड़ी को छह मत मिले।
विज्ञापन
छात्रा उपाध्यक्ष पर चंद्रा को जीत मिली। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी नेहा को 17 मतों से हराया। नेहा को पांच तो चंद्रा को 22 मत मिले जबकि तीन मद रद्द हुए। पारस सिंह 20 मत पाकर संयुक्त सचिव चुने गए। उनके प्रतिद्वंद्वी पंकज कुमार को सात मतों पर ही संतोष करना पड़ा। एकल नामांकन होने से अर्जुन बिष्ट सचिव और हरगोविंद सती निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए। अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव संपन्न कराने में प्रो. जया उप्रेती, प्रो. इला विष्ट, डॉ. दीपक, डॉ. डीपी यादव, डॉ. संदीप कुमार ने सहयोग दिया।