{"_id":"5a3a9b304f1c1bd0408be115","slug":"ssb-thakur-makes-important-contribution-in-nation-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देती है एसएसबी : ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देती है एसएसबी : ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी की 54वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रक मुख्यालय एनटीडी में एसएसबी की 54वीं वर्षगांठ रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल शुरू से ही राष्ट्र सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है। वर्तमान में 1751 किमी लंबी भारत-नेपाल सीमा एवं 699 किमी लंबी भारत-भूटान की संवेदनशील सीमाओं की सुरक्षा के साथ देश की आंतरिक सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
बल के आधुनिकीकरण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि बल के जवान सीमा निगरानी के साथ आंतरिक सुरक्षा और अन्य कार्यों में भी बखूबी सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बल ने इस साल भारत-भूटान एवं भारत-नेपाल की सीमाओं पर मादक पदार्थ, जाली भारतीय मुद्रा, अवैध अस्त्र-शस्त्र और वन्य जीव आदि निषिद्ध वस्तुएं जब्त की हैं। इनका मूल्य करीब 686 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
इसके अलावा बल ने आपराधिक तत्वों को भी गिरफ्तार किया। इस अवसर पर जवानों और बच्चों ने विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया। अव्वल रहे प्रतिभागियों को कविता ठाकुर ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, डा. निर्मल चंद्रा, सेवानिवृत्त कर्नल आरपी जोशी, विरेंद्र कुमार, एसएसपी पी रेणुका देवी, डीएफओ पंकज कुमार, मेजर राठी, वंश बहादुर यादव और एसएसबी के उप कमाडेंट जीसी पांडे के अलावा काफी संख्या में अधिकारी, जवान मौजूद थे।
विज्ञापन