फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SSB Range Foundation Day

सीमाओं पर चौकसी के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी एसएसबी आगे: आईजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
SSB Range Foundation Day
स्थापना दिवस पर गार्ड का निरीक्षण करते आईजी संजय कुमार। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एसएसबी सीमांत मुख्यालय का स्थापना दिवस समारोह यहां गनियाद्योली में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि महानिरीक्षक (आईजी) संजय कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आईजी ने सीमांत मुख्यालय की उपलब्धियां बताई। कहा कि सीमाओं की निगहबानी, आंतरिक के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी दायरा काफी बढ़ चुका है। आपदा राहत बचाव, चुनाव ड्यूटी, सीमांत क्षेत्र के युवाओं के लिए शैक्षिक भ्रमण जैसे कार्यक्रम सराहे जा रहे हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 69 कार्मिक जवानों को उन्होंने सम्मानित किया।
विज्ञापन

आईजी कुमार ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में बल के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं। आपदा बाढ़ नियंत्रण हो या कोई और संकट एसएसबी के जवान पहले मुस्तैदी दिखा रहे हैं। सीमांत क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समय समय पर वहां स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जाता है। सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। युवाओं के लिए शैक्षिक भ्रमण के तहत भारत दर्शन जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। महानिरीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह अधिकारियों और कार्मिकों को पुलिस मेडल, चार अधिकारी और कार्मिकों को महानिदेशक स्तर पर चार गोल्डन डिस्क, 29 अधिकारी जवानों को महानिदेशक सिल्वर पदक से नवाजा। 26 कार्मिकों को महानिरीक्षक प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। यहां डीआईजी परमजीत सलारिया सहित तमाम अधिकारी, जवान और कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसएसबी ने पकड़े 31 मानव तस्करी के मामले
रानीखेत। आईजी ने बताया कि इस साल 350 सीजर और 400 गिरफ्तारियां की हैं। मानव तस्करी के 31 मामले पकड़े हैं। 29 पीड़ित महिलाओं और तीन बच्चों को भी छुड़ाया गया। पर्यावरण के क्षेत्र में एक लाख 65 हजार से अधिक पौधे भी रोपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed