{"_id":"5de7f0b88ebc3e54d61e1fdc","slug":"ssb-inter-frontier-tt-competition-won-by-siliguri-team-almora-news-hld366629246","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी अंतर सीमांत टीटी प्रतियोगिता सिलीगुड़ी की टीम ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी अंतर सीमांत टीटी प्रतियोगिता सिलीगुड़ी की टीम ने जीती
विज्ञापन
टीटी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी एसएसबी के उप महानिरीक्षक अनुज थपलियाल के साथ।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसबी मुख्यालय एनटीडी में हुई अंतर सीमांत टेबल टेनिस प्रतियोगिता की टीम चैंपियनशिप सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी की टीम ने जीती। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को उप महानिरीक्षक अनुज थपलियाल ने ट्राफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
एकल वर्ग में हेड कांस्टेबल सुरंजन शर्मा विजेता, हेड कांस्टेबल ओइनम रवि चंद्रा सिंह उपविजेता रहे। युगल में हेड कांस्टेबल सुरंजन शर्मा और ओइनम रवि चंद्रा सिंह की जोड़ी विजेता, कांस्टेबल एम सुशांता सिंह और मुकेश कुमार संदु की जोड़ी उपविजेता रही। प्रतियोगिता शैलेंद्र कुमार पांडे की देखरेख में आयोजित की गई।
समापन अवसर पर उप महानिरीक्षक अनुज थपलिया ने खिलाडिय़ों के प्रदर्शन को सराहा। इस अवसर पर उप कमांडेंट संजीव तिवारी, सहायक कमांडेंट सागर जोशी के अलावा अधीनस्थ अधिकारी और जवान मौजूद थे।