फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Spped Of Development : One KM Road not Constructed In 6 Years

छह सालों से सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने डीएम को सौपा ज्ञापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Spped Of Development : One KM Road not Constructed In 6 Years
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने के लिए मौजूद ध्यूली रौतेला के ग्रामीण और धर्मनिरपेक् - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। ग्राम सभा ध्यूली रौतेला के ग्रामीणों ने दुबरौली से ध्यूली-धौनी सड़क निर्माण की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2016 में मुख्य मार्ग दुबरौली से ध्यूली-धौनी के लिए पांच किमी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। छह साल बाद भी एक किमी सड़क नहीं बन पाई है। ग्रामीणों ने धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के सदस्यों के साथ अल्मोड़ा कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम वंदना को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के नाम पर कुछ स्थानों का कटान किया गया है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू किया था। उस समय कि सरकार ने सड़क निर्माण के लिए बजट पास कर करीब एक करोड़ दस लाख स्वीकृत किए। सड़क नहीं बनने से करीब तीन गांवों और चार तोक के लगभग पांच ग्रामीणों को असुविधाओं को सामना करना पड़ रहा है। अभी ब्लॉक मुख्यालय और मुख्य सड़क तक आने में करीब दो घंटे बर्बाद हो रहे है।
विज्ञापन

पेंशन, स्कूल और हॉस्पिटल जाने के लिए वरिष्ठजनों, बच्चों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशान झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार लोनिवि के अधिकारियों को ग्रामीणों को हो रही समस्या के बारे बताया गया है। लेकिन छह सालों के बाद भी विभाग आंखें बंद कर के बैठा है। वहीं पड़ोसी गांव कि दो सालों बाद शुरू हुई आठ किलोमीटर सड़क पर डामरीकरण होने के बाद यातायात भी प्रारंभ हो चुका है। नाराज ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र सड़क निर्माण शुुरू करने की मांग की। डीएम ने निर्माण खंड के ईई से सड़क निर्माण की प्रगति रिपोर्ट मांगी है, साथ ही ईई को मौके में जाकर पांच नवंबर तक रिपोर्ट देने को कहा। डीएम ने ठेकेदार के काम नहीं करने पर पुन: टेंडर निकाल कर तीन महीने के भीतर सड़क निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के सयोंजक विनय किरौला, प्रधान गोविंद सिंह रौतेला, देवेंद्र अधिकारी, खड़क सिंह रौतेला, शेर सिंह रौतेला, कैलाश गुरुरानी, धन सिंह रावत, पंकज रौतेला, अमर सिंह रौतेला, मदन सिंह बिष्ट आदि थे।

अल्मोड़ा के लमगड़ा विकास खंड की ध्यूली-धौनी की खस्ताहाल सड़क।संवाद

अल्मोड़ा के लमगड़ा विकास खंड की ध्यूली-धौनी की खस्ताहाल सड़क।संवाद- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed