फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sports in BTKIT Dwarahat

Almora News: अंकिता शर्मा और शिवम रावत ने जीती क्रॉस कंट्री

Sun, 21 May 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 21 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sports in BTKIT Dwarahat
बीटीकेआईटी में खेल प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि डीएसपी अमित सैनी और - फोटो : प्रतीकात्मक।
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बीटीकेआईटी में वार्षिक क्रीड़ा स्पर्धा 2023 का समापन हो गया है। दूसरे दिन क्रॉस कंट्री, फुटबॉल और वॉलीबॉल का आयोजन किया गया। क्रॉस कंट्री में अंकिता शर्मा और शिवम रावत विजयी रहे। फुटबॉल में विश्वेशौया हाउस को कल्पना हाउस ने हराया। वॉलीबॉल में विश्वेश्वरैया हाउस और रमन हाउस महिला और पुरुष वर्ग में विजयी रहे।
विज्ञापन

रविवार को समापन समारोह के मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग के डीएसपी अमित सैनी ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर खेलों में ऊर्जा लगाने का आह्वान किया। संस्थान के निदेशक प्रो. केकेएस मेर ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। शतरंज (पुरुष) में मृगेश पाटनी प्रथम और रजत बिष्ट द्वितीय रहे। शतरंज (महिला) में खुशबू बिष्ट प्रथम और भूमिका भाकुनी द्वितीय, कैरम (पुरुष) में पराग चौधरी प्रथम, समीर सागर द्वितीय, कैरम (महिला) में गीता जोशी प्रथम, प्रियंका जीना द्वितीय, टेबल टेनिस (पुरुष एकल) में राजवंशी चौधरी प्रथम, कारन जलाल द्वितीय, टेबल टेनिस (पुरुष) राजवंश चौधरी, पराग चौधरी प्रथम, कारन जलाल, मनप्रीत सिंह द्वितीय, टेबल टेनिस (महिला एकल), गीतांजलि पंत प्रथम, प्रेरणा शर्मा द्वितीय, टेबल टेनिस (महिला) में गीतांजलि पंत, भूमि पांडे प्रथम, तान्या जोशी, श्वेता सिंह द्वितीय, बैडमिंटन (पुरुष एकल) में हर्ष सती प्रथम, अजय सिंह मेहता द्वितीय, बैडमिंटन (पुरुष) हर्ष सती, सौरव भट्ट प्रथम, गौरव मंडल, अजय सिंह मेहता द्वितीय, बैडमिंटन (महिला एकल) सरिता कुमारी प्रथम, ज्योति जुयाल द्वितीय, बैडमिंटन (महिला) सरिता कुमारी, प्राची ढाइला प्रथम, ज्योति जुयाल, तनुजा जोशी द्वितीय रहे। क्रिकेट (पुरुष) विश्वेश्वरैया हाउस विजेता और आर्यभट्ट हाउस उपविजेता रहे।
विज्ञापन

क्रिकेट (महिला) में आर्यभट्ट हाउस विजेता और सीवी रामन हाउस उप विजेता रहे। क्रॉस कंट्री (पुरुष) में विश्वेश्वरैया के रोहित लोहानी प्रथम और आर्यभट्ट के ललित बमेटा द्वितीय, क्रॉस कंट्री (महिला) में अंकिता शर्मा प्रथम और शिवानी शर्मा द्वितीय रहीं। बॉस्केटबॉल में कल्पना चावला हाउस प्रथम और सीवी रमन हाउस द्वितीय रहा। कबड्डी में आर्यभट्ट हाउस प्रथम, विश्वेशरैया हाउस द्वितीय, फुटबॉल में चावला हाउस प्रथम, सीवी रामन हाउस द्वितीय, वॉलीबाल (महिला) विश्वेश्वरैया हाउस प्रथम और सीवी रमन हाउस द्वितीय रहा। इस दौरान डॉ. अजीत सिंह, स्पोर्ट्स ऑफिसर इंचार्ज वरुण कक्कर, स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. डीएस बिष्ट, डॉ. ललित गाड़िया, डॉ. इशिका रातुरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed