{"_id":"5bc239cbbdec22697f67f515","slug":"special-emphasis-on-women-empowerment-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दें : राज्यपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दें : राज्यपाल
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का पारंपरिक कुमाऊंनी रंगवाली पिछौड़ा पहनाकर स्वागत करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम करने व महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। प्रशासन को इस पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। भ्रमण कार्यक्रम में अल्मोड़ा पहुंची राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए महिलाओं और युवाओं को प्रेरित करना होगा।
सर्किट हाउस में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने पलायन पर चिंताजनक बताया। ग्रामीण स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य में विशेष ध्यान देने और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्योग आदि के बारे में जानकारी प्राप्त और किसानों के उत्पादों का उनके बेहतर मूल्य मिले इसके लिए बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
इस दौरान उन्होंने हस्तशिल्प, ताम्र उद्योग, ऊनी उद्योग को बढ़ावा देने और विलुप्त हो रहे उद्योगों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया। अल्मोड़ा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह भूमि अष्ट भैरव, नव दुर्गाओं की भूमि है। ऐतिहासिक सूर्य मंदिर की पूरे विश्व में अलग पहचान है। उन्होंने निश्चय स्वयं सहायता समूह एवं जय जागनाथ स्वयं सहायता समूह के टोकरी, चौलाई के लड्डू, जैम, चटनी, अचार, मसाले, पहाड़ी उत्पादों को देखा और जिलाधिकारी को इनके विपणन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कसारदेवी, नंदादेवी सोसाइटी फार हैंडलूम एवं नेचुरल फाइबर सेंटर का भ्रमण किया। इस मौके पर राज्यपाल के एडीसी असीम श्रीवास्तव, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी रेणुका देवी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
रूपांतरण कार्यक्रम अन्य जिलों में भी चलाएं
अल्मोड़ा। जीजीआईसी में रूपांतरण कार्यक्रम में पहुंची राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की परिकल्पना को साकार करना होगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में चलाए जा रहे रूपांतरण जैसे कार्यक्रमों को प्रदेश के अन्य जिलों में भी चलाया जाना चाहिए। उन्होंने ने बीते दिनों नमामी गंगे में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कूर्मांचल एकेडमी की छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। रूपांतरण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी गीतिका जोशी ने जिले में चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी। इस मौके पर एडम्स, आर्य कन्या, जीजीआईसी की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। संचालन अवंतिका भंडारी ने किया।