फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Soon you will be able to see the idol of Lord Shiva holding Veena in almora

Exclusive News: जल्द होंगे वीणाधारी शिव की मूर्ति के दर्शन, जमीन में दबी मिली थी 1200 वर्ष पुरानी ये प्रतिमा

Sat, 26 Apr 2025 02:24 PM IST
हीरा मेहरा संजय नयाल, संवाद
संजय नयाल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 26 Apr 2025 02:24 PM IST
सार

दुर्लभ वीणाधारी शिव की मूर्ति अब जीबी पंत संग्रहालय की शोभा बढ़ाएगी। जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर सोमेश्वर स्थित सोमनाथ मंदिर से इसे म्यूजियम में लाया गया है। संस्कृति विभाग ने इसे अपने संरक्षण में ले लिया है।

विज्ञापन
Soon you will be able to see the idol of Lord Shiva holding Veena in almora
वीणाधारी शिव की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवीं शताब्दी की ऐतिहासिक और दुर्लभ वीणाधारी शिव की मूर्ति अब जीबी पंत संग्रहालय की शोभा बढ़ाएगी। जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर सोमेश्वर स्थित सोमनाथ मंदिर से इसे म्यूजियम में लाया गया है। संस्कृति विभाग ने इसे अपने संरक्षण में ले लिया है। भगवान शिव की 1200 वर्ष पुरानी इस मूर्ति की खास बात यह है कि इसमें भगवान शिव वीणा धारण किए हुए हैं, जो दुर्लभ है। आम तौर पर मूर्तियों में शिव त्रिशूल, नाग और डमरू के साथ नजर आते हैं। 

विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान जमीन में दबी मिली थी
सोमनाथ मंदिर के समीप एक व्यक्ति को भवन निर्माण कार्य के दौरान खोदाई में यह ऐतिहासिक मूर्ति मिली थी। उस व्यक्ति ने इसे मंदिर परिसर में रखवा दिया था। खंडित होने की वजह से यह यहीं रखी हुई थी। जानकारी मिलने पर संग्रहालय प्रभारी जन्मेजय तिवारी, चंद्रशेखर उपाध्याय, किशन किशोर और अर्जुन सिराड़ी ने इसे अपने संरक्षण में ले लिया।

विज्ञापन


संस्कृति विभाग की पहल पर इसे संग्रहालय में लाया गया है। केमिकल ट्रीटमेंट के बाद इसे आमजन के दर्शन के लिए रखा जाएगा। देश-विदेश से यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को अल्मोड़ा के इतिहास को करीब से जानने का मौका मिलेगा। - डॉ. चंद्र सिंह चौहान, प्रभारी निदेशक, जीबी पंत संग्रहालय, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed