फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Somnath mela Masi

मासी में रस्म अदायगी के साथ संपन्न हुआ सोमनाथ मेला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Somnath mela Masi
मासी में सोमनाथ मेले की रस्म अदायगी को निशांण लेकर रामगंगा की ओर जाते लोग। संवाद न्यूज - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी तहसील क्षेत्र का पौराणिक, एतिहासिक सोमनाथ मेला कोरोना संक्रमण के चलते महज रस्म अदायगी की औपचारिकता के साथ संपन्न हो गया। मात्र दस मिनट में दोनों आलों (दलों) के मुख्य दस लोगों की मौजूदगी में सात दिन तक चलने वाला मेला चंद मिनटों में पूरा हो गया।
विज्ञापन

अपनी बारी के अनुसार पहले कनौणिया आल के चार लोगों ने रामगंगा नदी में पत्थर फेंककर रस्म अदा की। बाद में मासीवाल आल ने इसी रस्म को दोहराया। बिना बाजेगाजे के साथ परंपरा का निर्वहन किया गया। प्रतीक के रूप में निशाणों के साथ चार लोग रामगंगा नदी तट पर पहुंचे। रस्म अदायगी के बाद सभी अपने घरों को चले गए। इस मौके पर कनौणिया आल प्रधान गिरधर बिष्ट, जितेंद्र बंगारी, सुभाष बिष्ट दीपक वर्मा, राजे सिंह सहित मुख्य नौगांव के थोकदारों पहुंचे। मासीवाल आल से हरीश मासीवाल, विनोद मासीवाल, शिवदत्त मासीवाल, शंकर बिष्ट, शंकर सिंह रावत, नाथू सिंह, रामस्वरूप मासीवाल, प्रधान मासी दीपा मासीवाल, प्रधान मोहन सिंह आदि रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी चौकस था। थानाध्यक्ष अशोक कांडपाल और चौकी प्रभारी सुनील धानिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed