फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Somnath Mela in Masi

Almora News: मासी में सल्टिया सोमनाथ मेले का आगाज

Sun, 07 May 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 07 May 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Somnath Mela in Masi
मासी में सल्टिया सोमनाथ मेले में पहुंचे सल्ट के विधायक महेश जीना व द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बि
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक मेले का आगाज रविवार देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हो गया। देर शाम सल्ट के मेलार्थियों का जत्था ढोल, नगाड़े और निशानों के साथ मासी पहुंचा। मासी पहुंचने पर कनौणी और मासीवाल आल ने एक किमी पहले भव्य स्वागत किया। विधायक सल्ट महेश जीना और विधायक मदन बिष्ट ने संयुक्त रूप से मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मासी में आयोजित होने वाला सोमनाथ मेला बैसाख अंतिम सोमवार को शुरू होता है। सल्ट क्षेत्र के मेलार्थी रविवार को पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मासी पहुचे। सल्ट के अतिथियों को घोड़ों में बैठाकर मेला स्थल तक लाया गया। सल्ट के मेलार्थियों के साथ विधायक महेश जीना, नंदन सिंह बिष्ट, किशन सिंह मैठानी, विक्रम बिष्ट, भगवत बोरा, हृदेश मेहरा, पूरन रजवार, गुड्डी देवी आदि थे जबकि स्वागत करने वालों में मेला समिति के अध्यक्ष विपिन शर्मा, विधायक मदन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत, पलायन निवारण आयोग के अनिल शाही, व्यापार संघ अध्यक्ष महेश वर्मा, शंकर बिष्ट, संतोष मासीवाल, गोपाल मासीवाल, चंदन बिष्ट, तारा दत्त हरीश उपाध्याय आदि शामिल थे।
विज्ञापन




संस्कृति और परंपरा के ध्वज वाहक मेले
मासी सल्टिया सोमनाथ मेले का उद्घाटन देर शाम विधायक मदन सिंह बिष्ट और सल्ट विधायक महेश जीना ने विधिवत कर मेलों को संस्कृति और परंपरा का ध्वज वाहक बताया। दोनों विधायकों ने सल्टिया सोमनाथ की परंपरा को समाज को जोड़ने वाली बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेले में सल्ट के इन गांवों से पहुंचे लोग
मेला समिति और सल्ट के विधायक महेश जीना के प्रयास से लंबे समय के बाद पोखरी, देवायल, बांगीधार, मछोड़, भलगांव, द्योना, भीरो, सराईखेत, जालीखान, पैसिया, भवानी झिमार, वीरलगांव, गुमटी, कमान, नैल, कमान, सराईखेत आदि गांवों के लोग पहुंचे जबकि स्वागत करने वाले मासी के निकटवर्ती सभी गांवों के लोग थे। सल्टिया सोमनाथ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ देर रात तक भगनौल, चांचरी की रही धूम रही।

मासी में सल्टिया सोमनाथ मेले में पहुंचे सल्ट के विधायक महेश जीना व द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बि

मासी में सल्टिया सोमनाथ मेले में पहुंचे सल्ट के विधायक महेश जीना व द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed