{"_id":"71715b9a0c2d77b6e34da046eab24d8b","slug":"someshwar-women-demonstrated-against-alcohol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के विरोध में महिलाओं का सोमेश्वर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के विरोध में महिलाओं का सोमेश्वर में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शराब के विरोध में लक्ष्मी आश्रम कौसानी के बैनर तले महिलाओं ने सोमेश्वर बाजार में जुलूस निकाला। जुलूस लेकर महिलाएं शराब की दुकान के आगे पहुंची और नारेबाजी की। महिलाओं ने शराब खरीद रहे लोगों के बोतल, अद्धे, पव्वे छीनकर मौके पर ही तोड़ दिए। चेतावनी दी कि यदि एक अप्रैल से सोमेश्वर में शराब की दुकान और बीयर बार खोला गया तो महिलाएं दुकान के आगे धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगी। बाद में महिलाओं ने रामलीला मैदान में सभा की और अन्य मांगों को लेकर सोमवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया।
क्षेत्र के विभिन्न गांवों की महिलाएं रामलीला मैदान में एकत्र हुई। यहां से नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने बाजार में जुलूस निकाला। महिलाएं शराब की दुकान के आगे पहुंची और कुछ देर जमकर नारेबाजी की। वहां शराब खरीद रहे लोगों से बोतल, पव्वे, अद्धे छीनकर मौके पर ही तोड़ दिए। जुलूस पुन: रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुआ। वहां हुई सभा में महिलाओं ने कहा कि नए वित्तीय वर्ष से क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। एक अप्रैल से शराब और बीयर की दुकानें खोली गई तो विरोध में दुकान के आगे धरना प्रदर्शन किया जाएगा। महिलाओं ने बीयर बार खोलने का भी विरोध किया।
विज्ञापन
लक्ष्मी आश्रम की कांति भट्ट ने कहा कि यदि सरकार ने एक अप्रैल से शराब की दुकान खोली तो महिलाएं आंदोलन करेंगी। उन्होंने बताया कि सोमेश्वर के दुकानदारों से हस्ताक्षर कराए गए हैं कि कोई भी व्यवसायी शराब के लिए दुकान किराए पर नहीं देगा। सभा में पंचायत प्रतिनिधियों, महिला संगठनों को साथ लेकर शराब और बीयर बार का पुरजोर विरोध करने का निर्णय हुआ। जुलूस में महिला संगठन की कौशल्या बिष्ट, लीला भंडारी, भगवती उपाध्याय, शांति देवी, पुष्पा देवी, कांति बहन, बसंती बहन, बसंती पांडे, नंदी देवी, गंगा दोसाद, मुन्नी पाटनी, हीरा देवी, प्रधान कौशल्या देवी, शांति बोरा, सुनीता बोरा, पुष्पा बोरा, लीला बोरा, लीला भंडारी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन