फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Someshwar police arrested three who were furious after drinking alcohol

सोमेश्वर पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचा रहे तीन किए गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Someshwar police arrested three who were furious after drinking alcohol
प्रतीकात्मक फोटो।
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचा रहे तीन लोगों को पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब पीकर सकार में उत्पात मचा रहे सुनील कुमार, ताकुला में रोहित बहादुर, पल्यूड़ा में राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया। उनका सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना अदा करने के बाद उन्हें रिहा किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक वाहन चालक के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई कर पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला। इधर पिछले दिनों आनंद वैली सोमश्वर के बारहवी कक्षा के छात्र गौरव जोशी का करीब चौदह हजार रुपये का मोबाइल खो गया था। पुलिस ने एसओजी अल्मोड़ा के माध्यम से खोए हुए मोबाइल को बरामद कर गौरव को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed