{"_id":"58b3195f4f1c1b2e02830f51","slug":"someshwar-children-dance","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर के बच्चों का डांस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल टाना सोमेश्वर का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि सीबीएसई के आरओ रणवीर सिंह ने शिक्षकों से बच्चों की भावना को समझने का प्रयास करने के साथ ही उन्हें उनकी रुचि के खेलों के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ बच्चों का खेलना भी जरूरी है जिससे उनका शारीरिक विकास भी तेजी से हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिक्षकों को बच्चों के मनोविज्ञान को समझने की कोशिश करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी पीएल टम्टा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद भी आवश्यक हैं। इससे पूर्व प्रधानाचार्य डीसी पंत ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रबंधक एमडी भट्ट, डायरेक्टर मोहन चंद्र पांडे के अलावा शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन