फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Soldiers sacrifice will always be remembered: Chauhan

देश की रक्षा के लिए सैनिकों की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा: चौहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Soldiers sacrifice will always be remembered: Chauhan
अल्मोड़ा। विजय दिवस की 49वीं वर्षगांठ पर छावनी क्षेत्र (ईदगाह के समीप) स्थित शहीद स्मारक में देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित दी गई। विजय दिवस पर वैश्विक महामारी कोविड-19 के मद्देनजर कार्यक्रम सादगी के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए समर्पित सेना के हर जवान पर राष्ट्र को गर्व है। इससे पहले इन्होंने पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एसएसपी पीएन मीणा, सीडीओ नवनीत पांडे, एडीएम बीएल फिरमाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अवकाश प्राप्त कर्नल योगेंद्र कुमार आदि के साथ शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर दो मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांलि दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चंद्र मासीवाल, महेंद्र सिंह मेहरा, महिपाल सिंह बिष्ट, पूरन चंद्र लोहनी, राजकुमार बिष्ट, हेमंत लाल वर्मा, देवेंद्र कुमार, इंद्र सिंह डांगी, मदन सिंह, 13 सिख रेजीमेंट के जेसीओ और जवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed