{"_id":"6a284fd096a3ebde24077014","slug":"solar-fencing-will-prevent-wild-animals-from-straying-into-inhabited-areas-almora-news-c-232-1-alm1002-144552-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आबादी में जंगली जानवरों की घुसपैठ रोकेगी सोलर फेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आबादी में जंगली जानवरों की घुसपैठ रोकेगी सोलर फेंसिंग
Tue, 09 Jun 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मोहान रेंज में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने और किसानों की फसलों को सुरक्षित रखने की कवायद शुरू हो गई है। यहां नौ किमी दायरे में आबादी क्षेत्र में सोलर फेंसिंग लगाई जाएगी। इसके लिए शासन से विभाग को 33 लाख रुपये बजट भी अवमुक्त हो गया है।
मोहान रेंज में सोलर फेंसिंग का मजबूत पेहरा वन्यजीवों को आबादी की ओर बढ़ने से रोकेगा। वन विभाग ने यहां नौ किमी क्षेत्र में बाघ, तेंदुए, जंगली सूअर और बंदरों पर अंकुश लगाने की पहल शुरू कर दी है। रेंज में कई गांवों में कई बार बाघ और तेंदुओं के आबादी के काफी करीब पहुंचने से लोगों में दहशत बनी हुई है। जंगली सूअर और बंदरों के झुंड किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वन विभाग जल्द गांवों के करीब सोलर फेंसिंग का मजबूत पहरा लगाएगा। योजना के धरातल पर उतरने सोलर फेंसिंग का झटका वन्यजीवों को आबादी की तरफ बढ़ने से रोकेगा।
इस वर्ष मानव वन्यजीव संघर्ष से हुई दो मौतें
मोहान रेंज में मानव-वन्यजीव संघर्ष 31 मार्च को तड़म में एक मई को भौनखाल में एक व्यक्ति की मौत हुई है। बीते साल 31 दिसंबर को टोटाॅम के खोल्यो क्वारी गांव में भी एक व्यक्ति ने मानव-वन्यजीव संघर्ष में अपनी जान गवाई।
विज्ञापन
कोट
मोहान रेंज में 33 लाख रुपये से नौ किमी आबादी क्षेत्र में सोलर फेंसिंग लगाई जाएगी। इसके लिए शासन से बजट मिल चुका है। जल्द योजना को अस्तित्व में लाया जाएगा। - दीपक सिंह, डीएफओ अल्मोड़ा वन प्रभाग