फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   snake captured

क्वारंटीन सेंटर परिसर में घुसे सांप को आखिरकार वन कर्मियों ने पकड़ लिया, मिली राहत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
snake captured
अल्मोड़ा। यहां जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बनाए गए संस्थागत क्वारंटीन सेंटर परिसर में सांप घुस आया। वन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। इसके बाद यहां रह रहे लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बनाए गए संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में चार दिन पहले सांप दिखाई दिया। यहां करीब तीन दर्जन लोग रह रहे थे। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा लेकिन पिछले तीन दिनों से सांप पकड़ में नहीं आ रहा था। जिससे इस सेंटर में रह रहे लोग काफी घबराए हुए थे। आखिरकार वन कर्मियों ने सोमवार को सांप को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली।
विज्ञापन
सेंटर के बाहर स्थित पानी की टंकी के पास सांप पकड़ा गया। वन कर्मी ने बताया कि सांप करीब सात फीट लंबा था। उन्होंने बताया कि पाइथन प्रजाति का यह सांप खतरनाक माना जाता है। सांप के पकड़े जाने के बाद वहां रह रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। वन कर्मियों ने बताया कि सांप को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि बीते दिनों बेतालघाट में सांप के काटने से क्वारंटीन सेंटर में रह रही बच्ची की मौत हो गई थी। उसके बाद से क्वारेंटीन सेंटरों में रहने वाले लोग सांप घुस आने की आशंका से डरे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed