{"_id":"5e4c318b8ebc3ef2755d692c","slug":"snake-again-seen-in-ggic-campus-chaukhutiya-almora-news-hld3741603137","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर दिखा सांप, छात्राएं खौफजदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर दिखा सांप, छात्राएं खौफजदा
विज्ञापन
चौखुटिया जीजीआईसी में मंगलवार को इस तरह दिखाई दिया सांप। संवाद न्यूज
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जीजीआईसी में पिछले 16 दिनों से दहशत का सबब बना सांप मंगलवार को फिर दिखाई दिया। सांप के खौफ में छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। हालात यह हैं कि पढ़ने के लिए कक्षाओं के दरवाजे बंद करने पड़ रहे हैं।
जीजीआईसी में मंगलवार को करीब ग्यारह बजे सांप नाली से फिर बाहर निकला। इससे छात्राओं और शिक्षिकाओं में दहशत फैल गई। छात्राओं का कहना था कि दहशत से उनकी पढ़ाई तो प्रभावित हो ही रही है, खेलना भी बंद हो गया है।
हिमानी, ज्योति गोस्वामी, सलोनी, तनुजा, काजल, मनीषा नेगी और दीपिका अटवाल आदि छात्राओं ने कहा कि यदि सांप को शीघ्र न पकड़ा गया तो उनके लिए मुश्किल हो जाएगी। उन्होंने वन विभाग से सांप पकड़ने वाली टीम को सांप पकड़े जाने तक मौके पर ही तैनात करने की मांग की है। चिंतित प्रधानाचार्या डा. नदी शर्मा ने भी विभागीय अधिकारियों से बात कर सांप को शीघ्र पकड़ने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
-
अल्मोड़ा से फिर पहुंची टीम
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा से सांप पकड़ने में पारंगत वन विभाग की टीम मंगलवार करीब डेढ़ बजे विद्यालय में पहुंच चुकी है। टीम में शामिल विशेषज्ञ भुवन लाल ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर अपना काम शुरू कर दिया है। बताया कि सांप के शाम को निकलने की संभावना नही रहती है इसलिए मुख्य रेस्क्यू बुधवार को होगा। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिए है वे सांप पकड़े जाने तक क्षेत्र में ही रहेंगे।