{"_id":"66327f9ce560ef4ae40d92ef","slug":"smuggler-arrested-with-2271-kg-ganja-bike-seized-almora-news-c-232-1-alm1001-111412-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 2.271 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 2.271 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
Wed, 01 May 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 01 May 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार युवक से 2.271 किलोग्राम गांजा बरामद किया। केस दर्ज कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।मंगलवार को भतरौंजखान थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग की। इस दौरान मोहान बैरियर से करीब 200 मीटर आगे भतरौंजखान सड़क पर एक बाइक को रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल सवार शावेज उर्फ शावेद (19) निवासी ग्राम टांडा मल्लू, रामनगर जिला नैनीताल के कब्जे से 2.271 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने भतरौंजखान थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन