{"_id":"63c590aa2d308564564d2630","slug":"smog-creates-health-issues-in-almora-almora-news-hld488861980-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कोहरे के साथ जंगलों से उठता धुआं बिगाड़ रहा है बुजुर्गों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कोहरे के साथ जंगलों से उठता धुआं बिगाड़ रहा है बुजुर्गों की सेहत
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। ठंड के बीच जंगलों की आग के धुंए से हवा प्रदूषित होते ही बुजुर्गों में सांस की दिक्कत बढ़ गई है। काफी संख्या में बुजुर्ग सांस संबंधी बीमारी से जूझते हुए अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल पहुंचे हर चौथे मरीज को सांस लेने में दिक्कत और सीने में दर्द की शिकायत है। सोमवार को जिला अस्पताल में 300 के पार पहुंची। इनमें 75 से अधिक संख्या बुजुर्ग मरीजों की थी, जो सांस संबंधी समस्या से ग्रसित थे। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. हरीश आर्या ने कहा कि जंगलों में आग लगने से धुंआ आबादी में फैल रहा है जो बुजुर्गों के लिए घातक साबित हो रहा है। कहा ऐसे में उन्हें विशेष सावधानी बरतनी होगी।
मरीज ठंड और धुएं से बचें
अल्मोड़ा। फिजिशियन डॉ. हरीश आर्या ने बताया दमा और सांस के मरीजों के लिए वायु प्रदूषण घातक है। ऐसे में उन्हें इससे बचना चाहिए। बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करना चाहिए। वे धूप का भरपूर उपयोग करें।
मरीजों के लिए बचाव के उपाय
- सर्दी में सुबह के समय प्रदूषण की जगह जाने से बचें।
- कोहरे के दौरान सैर पर न जाएं
- अपनी दवा साथ रखें
- अगर परेशानी महसूस हो तो डॅाक्टर को तुरंत दिखाएं
- अपने मुंह पर मास्क या कपड़ा बांधकर रखें