फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sloganeering against government by taking out a procession

जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Wed, 03 Jan 2018 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Wed, 03 Jan 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
Sloganeering against government by taking out a procession
अल्मोड़ा में जुलूस निकालते न्यू इंदिरा कालोनी के लोग। - फोटो : amar ujala

नगर से सटी न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने के प्रयासों के विरोध में बुधवार को खत्याड़ी के लोगों ने नगर में जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर न्यू इंदिरा कालोनी को पालिका क्षेत्र में शामिल करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन

चौघानपाटा से निकला जुलूस माल रोड, मिलन चौक, लाला बाजार, कचहरी बाजार, जौहरी बाजार, थाना बाजार, पल्टन बाजार होकर पुन: चौघानपाटा पहुंच कर संपन्न हुआ।

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि न्यू इंदिरा कालोनी ग्राम सभा खत्याड़ी के अंतर्गत आती है। परिसीमन के आधार पर ग्राम सभा खत्याड़ी नगर पालिका क्षेत्र में नहीं आता है। एक ही ग्राम सभा को दो भागों मेें विभाजित करने से न्यू इंदिरा कालोनी के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यदि न्यू इंदिरा कालोनी को जबरन नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 
विज्ञापन


जुलूस में प्रधान हर्ष कनवाल, दीप चंद्र पाटनी, हर्ष सिंह बिष्ट, खीमानंद कांडपाल, सुरेश कांडपाल, प्रेमपाल सिंह राणा, जगदीश चंद्र भट्ट, श्याम बिष्ट, जगदीश चंद्रा, गीता बिष्ट, गीता पांडे, मनोज कांडपाल, प्रकाश चंद्र, अजय सुयाल, विमला देवी, गीतांजलि, बसंती जोशी, बाला दत्त डंगवाल, रेनू बिष्ट, इंदर सिंह सतवाल, सुनील कुमार मेहरा, नंदन सिंह दसौनी, लीला ऐरी, प्व्रकाश कांडपाल, नवीन चंद्र वैष्णव, मोहन सिंह खाती, एनएस राणा, तारा दत्त, गोपाल सिंह राणा, शंकर सिंह बिष्ट, राम सिंह नेगी, किशन बिष्ट, रघुवर दत्त पांडे, आनंद बिष्ट, केशव दत्त कांडपाल, जगदीश तिवारी, महेंद्र सिंह बिष्ट, माया गोस्वामी, हीरा सिंह, श्याम सिंह, देवेंद्र गिरी गोस्वामी, डीएस जलाल, डीडी तिवारी, एबी कांडपाल आदि शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed