फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Skip young bike, cycling guide

युवा बाइक छोड़ें, साइकिलिंग करें

Mon, 18 May 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Mon, 18 May 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Skip young bike, cycling guide

उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) और उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसेक) की ओर से राजकीय इंटर कालेज भगतोला में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को भूकंप, आपदा और पर्यावरण आदि के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूसर्क की डा. मंजू सुंदरियाल ने बच्चों को भूकंप और आपदा के कारणों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से अधिक से अधिक पौध लगाकर उनकी देखरेख करने का आह्वान किया। कहा कि प्रदूषण से बचने और स्वास्थ्य की दृष्टि से बाइक के बजाय साइकिलिंग करें। इस अवसर पर यूसेक की जिला समन्वयक डा. दर्शना पाठक और आपदा प्रबंधन विभाग के अनिल सकलानी ने भी बच्चों को कई उपयोगी जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय के बच्चे और शिक्षकगण मौजूद थे।

विज्ञापन


13 जिलों के 95 ब्लाकों में चलेगा कार्यक्रम : प्रो. दुर्गेश
यूसेक और यूसर्क के निदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने अमर उजाला को बताया कि दोनों संस्थाएं राज्य के 13 जिलों के 95 ब्लाकों में स्थित राजकीय इंटर कालेजों और अन्य विद्यालयों में बच्चों को साइंस आफ सर्वाइवल (जीविता) के बारे में जानकारी दे रही हैं। पहले चरण में यह कार्यक्रम अल्मोड़ा और चमोली जिलों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को वैज्ञानिक अवधारणा की जानकारी होना जरूरी है। भूकंप और आपदा से बचाव के लिए भवनों का किस तरह निर्माण करना चाहिए, इन कार्यक्रमों में इस बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इन संस्थाओं के माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति और बच्चों तक पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि इसके लिए गैरसैंण में भी समन्वय केंद्र स्थापित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed