फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Skill India in Almora

जिले की आईटीआई, पॉलिटेक्निक विशेष ट्रेड चलाने के होंगे प्रयास: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Skill India in Almora
ल्मोड़ा में हुई जिला कौशल विकास समिति की बैठक लेते जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला कौशल विकास समिति की कलक्ट्रेट में हुई बैठक में जिले में स्किल गैप चिह्नित कर कौशल विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि जिले में संचालित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकतम युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाए। कौशल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए जिले के युवाओं को प्रेरित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जिले में स्थापित निजी, सार्वजनिक उपक्रमों में कौशल विकास के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने को कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने जिले और जिले के बाहर स्थापित औद्योगिक इकाईयों की वर्तमान, भविष्य की मांग का आकलन कर कौशल प्रशिक्षण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में जिले की संभावनाओं का आकलन कर ऐसे व्यवसायों की पहचान की जाए, जिसमें स्वरोजगार की अधिक संभावनाएं हो। इसके लिए सेवायोजन विभाग कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित करें। जिले में संचालित आईटीआई और पॉलीटेक्निक प्रशिक्षण केंद्रों में वर्तमान आवश्यकतानुसार विशेष व्यवसाय और ट्रेड संचालित करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कौशल विकास कार्यक्रम को बढ़ावा देना होगा। जिले में परंपरागत कला संस्कृति के स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों की दक्षता और उसे बढ़ाने का आकलन कर कौशल विकास के प्रशिक्षण कार्यक्रम तय किए जाए। बैठक में क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी वाईएस रावत ने समिति के कार्यों और अन्य क्रियाकलापों की जानकारी दी। बैठक में डीडीओ केके पंत, महाप्रबंधक उद्योग डॉ. दीपक मुरारी, सहायक श्रम आयुक्त उमेश राय, अर्थ और संख्याधिकारी जीएस कालाकोटी, चेतना पवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed