फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Six SDPO Appointed

पुलिस विभाग ने जिले की छह विधानसभा में तैनात किए एसडीपीओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Six SDPO Appointed
अल्मोड़ा में एसडीपीओ की बैठक लेते एसएसपी मंजूनाथ टीसी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले की छह सीटों में प्रभारी राजपत्रित अधिकारी (एसडीपीओ) नियुक्त किए हैं। जिला प्रशासन ने सामान्य निर्वाचन के लिए जिले को 93 सेक्टर और 22 जोन में बांटा है। एसएसपी के निर्देश पर मिथिलेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीआरएफ देहरादून को सुपर जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही विधानसभा वार प्रभारी राजपत्रित अधिकारी (एसडीपीओ) के तौर पर द्वाराहाट के लिए दीवान सिंह (सीओ 46वीं वाहिनी रुद्रपुर), सल्ट के लिए राजेंद्र सिंह, (सीओ 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर), रानीखेत के लिए सीओ रानीखेत तपेश चंद को, सोमेश्वर के लिए ओशिन जोशी, सीओ ऑपरेशन अल्मोड़ा को, अल्मोड़ा के लिए महेश चंद्र (सीओ 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर) और जागेश्वर के लिए राजन सिंह रौतेला, सीओ अल्मोड़ा को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि सभी एसडीपीओ आवंटित विधानसभा क्षेत्र को संभालेंगे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर समन्वय स्थापित करेंगे। सभी पोलिंग सेंटर और बूथों में स्वयं भ्रमण करेंगे। एसएसपी ने आमजन से भी अपील की है कि वे निर्भीक होकर मतदान करें। चुनाव को प्रभावित करने वाली किसी भी तरह की हरकत नजर आने पर पुलिस कंट्रोल रूम 9411112981 पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवान सिंह, सीओ 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, 9410173509, एसपीडीओ द्वाराहाट
राजेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर, 9410587949, एसपीडीओ सल्ट
तपेश चंद, सीओ रानीखेत, 9456593373, एसपीडीओ रानीखेत
ओशिन जोशी, सीओ ऑपरेशन अल्मोड़ा, 7900312639, एसपीडीओ सोमेश्वर
महेश चंद्र सीओ 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, 9410586589, एसपीडीओ अल्मोड़ा
राजन सिंह रौतेला, सीओ, अल्मोड़ा, 9456593379, एसपीडीओ जागेश्वर
द्वाराहाट, सल्ट, चौखुटिया में किया फ्लैग मार्च
अल्मोड़ा। पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ द्वाराहाट, सल्ट और चौखुटिया में शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला। द्वाराहाट में बाजार रोड और दूनागिरी रोड में फ्लैग मार्च निकालकर पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण मतदान का संदेश दिया गया। इस दौरान लोगों से आचार संहिता और कोविड नियमों का पालन करने की अपील भी की गई। फ्लैग मार्च में पुलिस के साथ आईटीबीपी के जवान शामिल रहे। सल्ट में भी जालीखान, मौलेखाल, शशिखाल, मरचूला बाजार और चिमटाखाल में फ्लैग मार्च निकाला। वहीं, चौखुटिया बाजार, चांदीखेत, गनाई, बोहरागांव, रामपुर और जमड़िया आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। संवाद

फोटो। 05 एएलएम 17पी- मौलेखाल में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस और सुरक्षा बल।
बैजनाथ बाजार में हुआ फ्लैग मार्च
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना बैजनाथ पुलिस ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन में शांति व्यवस्था के मद्देनजर आईटीबीपी के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश बिष्ट के नेतृत्व में जवानों ने जनमानस से कोविड के दिशानिर्देशों का पालन करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed