फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Six home guards will be posted for security in women's hospital

महिला अस्पताल में सुरक्षा के लिहाज से तैनात होंगे छह होमगार्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Six home guards will be posted for security in women's hospital
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल अल्मोड़ा में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल में छह होमगार्ड तैनात होंगे। बृहस्पतिवार को एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने अस्पताल का निरीक्षण कर सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी से सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए जाने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी के नेतृत्व में महिला अस्पताल अल्मोड़ा के डॉक्टरों ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। डॉक्टरों का कहना था कि अस्पताल में अधिकांश महिला डॉक्टर और कार्मिक हैं, कई बार शाम के समय असामाजिक तत्व अस्पताल में अराजकता फैलाते हैं। इधर बृहस्पतिवार को एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने सीएमओ के साथ मिलकर महिला अस्पताल का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अस्पताल में छह होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। जिसके लिए अस्पताल की व्यवस्थाएं देखी गई। अलग-अलग शिफ्टों में होमगार्ड सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में फिलहाल एक सीसीटीवी है, अस्पताल की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी भी बढ़ाए जाएंगे। किस तरह से व्यवस्था की जाएगी इसको लेकर निरीक्षण किया गया, अब जल्द ही व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed