{"_id":"5beab4019b2e1c8e9daeb04d4b27eda8","slug":"sinpi-xi-cricket-trophy-won-by-the-bajrang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंपी इलेवन ने जीती बजरंग क्रिकेट ट्राफी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंपी इलेवन ने जीती बजरंग क्रिकेट ट्राफी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
बजरंग ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सिंपी इलेवन चौखुटिया की टीम ने फ्रेंड्स इलेवन चौखुटिया को 58 रनों से हराकर ट्राफी जीत ली। सिंपी इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 126 रन बनाए जवाब में फ्रेंड्स इलेवन की टीम 68 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन
मैन आफ द मैच मनोज, सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, बल्लेबाज और विकेट कीपर का पुरस्कार क्रमश: मुन्ना, भूपाल अधिकारी, महेश मनराल और दीपक को दिया गया। प्रथम पुरस्कार इक्कीस हजार रुपये रमेश कांडपाल और द्वितीय पुरस्कार ग्यारह हजार रुपये मदन बौरा ने अपनी ओर से दिया।
विज्ञापन
समापन पर मुख्य अतिथि चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत ने पुरस्कार बांटे। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
अंपायर रमेश और कुंदन, स्कोरर राहुल, कमेंट्रेटर पवन, मोहन मेहरा और आनंद आदि थे। आयोजन समिति की ओर से प्रधान नवीन बिष्ट, उमेश रावत, महेश नेंगी, रूपसिंह और कुंदन मेहरा आदि ने सभी का आभार जताया।