फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   si pandey to get president police madal

सराहनीय सेवा के लिए एसआई पांडे को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
si pandey to get president  police madal
पुलिस के उप निरीक्षक श्याम सुंदर पांडे - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सराहनीय सेवा के लिए अल्मोड़ा पुलिस के उप निरीक्षक श्याम सुंदर पांडे को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया है। उन्हें इससे पहले 2014 में पुलिस महानिदेशक सराहनीय सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

बागेश्वर के पचार गांव निवासी रहे स्व. जानकी प्रसाद पांडे और स्व. नंदी पांडे के पुत्र 59 वर्षीय श्याम सुंदर पांडे की हाईस्कूल तक की शिक्षा जीआईसी सनेती से हुई। इसके बाद वह 17 अप्रैल 1979 में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए। उन्हें पहली पोस्टिंग पिथौरागढ़ में मिली। वह हेड कांस्टेबल पद पर भी रहे। सीतापुर और नैनीताल में भी उन्होंने सेवाएं दी।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में उन्हें उप निरीक्षक पद पर प्रोन्नति मिली और अल्मोड़ा पुलिस में वह तैनात हैं।
वर्ष 2014 में उन्हें पुलिस महानिदेशक सराहनीय सेवा पद से भी नवाजा जा चुका है। सराहनीय सेवा के लिए उन्हें राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक के लिए चयनित किया गया है। श्याम सुंदर पांडे अल्मोड़ा में पुलिस लाइन में रहते हैं। मार्च 2020 में उन्हें सेवानिवृत्त होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed