फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   shutdown in Almora

डाकघर और आसपास के क्षेत्रों की बिजली दूसरे दिन भी नहीं हुई बहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
shutdown in Almora
अल्मोड़ा में गोविंद बल्लभ पंत पार्क में बिजली लाइन ठीक करता कार्मिक। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। देवदार का पेड़ गिरने से बुधवार सुबह डाकघर और आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी है। बिजली कर्मचारी लाइन सुधारने में लगे हैं। इसके चलते डाकघर और बीएसएनएल जीएम कार्यालय में बृहस्पतिवार को जनरेटर चलाकर काम हुआ।
विज्ञापन

उधर शीतलाखेत फीडर में आई खराबी दूर कर विभाग ने आपूर्ति बहाल कर दी है। मंगलवार रात हुई बारिश के बाद शीतलाखेत क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करने वाले फीडर में खराबी आ गई थी। जिसे दूर करने में विभाग के कर्मचारी लगे रहे। बृहस्पतिवार शाम विभाग शीतलाखेत क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर दी है। क्षेत्र के जेई प्रमोद मेहरा ने बताया कि जंपर में खराबी आई थी। जिसे दूर कर लाइन चालू कर दी है। इधर अल्मोड़ा में जीबी पंत पार्क के पास बोगनबेलिया की बेल से लिपटा देवदार का वृक्ष गिरने से बुधवार सुबह बिजली को दो पोल टूट गए थे और लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण प्रधान डाकघर, बीएसएन जीएम कार्यालय, कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में दूसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। यूपीसीएल के जेई मनोरंजन वर्मा ने बताया कि जल्द ही सुधारीकरण कार्य पूरा आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed