{"_id":"5be716fabdec226933277e28","slug":"shubham-s-inter-university-selection-for-national-body-building-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभम का अंतरविश्वविद्यालय राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभम का अंतरविश्वविद्यालय राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए चयन
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
शुभम महरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुविवि एसएसजे परिसर में एमए अंग्रेजी के छात्र शुभम महरा का केरल में होने वाली अंतरविश्वविद्यालय राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वह यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट कोझिकोड केरल में 17 से 20 नवंबर तक होने वाले अंतरविश्वविद्यालय राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में कुविवि नैनीताल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन की उत्तराखंड शाखा द्वारा नैनीताल में आयोजित मिस्टर कुमाऊं प्रतियोगिता में वह दूसरे स्थान पर रहे और मिस्टर उत्तराखंड में उन्होंने छठा स्थान प्राप्त किया था। इससे पहले बीते दिनों काशीपुर में आयोजित कुविवि के ट्रायल उनका चयन किया गया था। पूर्वी पोखरखाली निवासी शुभम बीते दो साल से मिस्टर अल्मोड़ा का खिताब जीतते आ रहे हैं। शुभम के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर एसएसजे परिसर के प्रो. जेएस बिष्ट, खेल प्रभारी लियाकत अली, जिम ट्रेनर जय बिष्ट, सुयेश कांडपाल, पुष्कर सिंह, राजू गिरि आदि ने प्रसन्नता जताई है।