फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shivaratri fair carrier of the ancient culture of Kumaon

कुमाऊं की प्राचीन संस्कृति का वाहक शिवरात्रि मेला

Tue, 21 Feb 2017 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 21 Feb 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
Shivaratri fair carrier of the ancient culture of Kumaon
इसी शिव मंदिर में लगता है मेला। - फोटो : अमर उजाला

मिनी स्याल्दे बिखौती के नाम से विख्यात चिलियानौला का महाशिवरात्रि मेला 24 फरवरी को शुरू होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार भी नगाड़े, निशानों, छोलिया नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। हालांकि अब नगाड़े, निशानों की संख्या कम हो गई है। पूर्व में ग्रामीण क्षेत्रों से 12 जोड़े नगाड़े, निशान, छोलिया नृत्य करते हुए कलाकार जहां युवाओं को प्राचीन संस्कृति का बोध कराते थे, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों का भरपूर मनोरंजन करते थे। खास बात यह थी कि संसाधनों के अभाव में दूर दराज के ग्रामीण मेला देखने के लिए एक दिन पहले आ जाते थे।

विज्ञापन


चिलियानौला में शिवरात्रि मेले की शुरुआत 1904 के आसपास हुई। ताड़ीखेत ब्लॉक के पांडेकोटा, कपीना, सौनी, ताड़ीखेत, रानीखेत, मवड़ा, गवड़ा, कारचूली, पंतकोटली, वलना और सिलोर क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग मेला देखने पहुंचते थे। बधांण और आसपास के गांवों से आने वाले 12 जोड़ी नगाड़े, निशान और कलाकारों का श्रृंगार नृत्य आकर्षण का केंद्र था। नगाड़े, निशान लेकर ग्रामीण एक दिन पूर्व चिलियानौला आ जाते थे। उस समय गांवों में बाजारों का आभाव था, मेले में  श्रृंगार, खाद्य सामग्रियों की दुकानें सजती थीं। इसके बाद मेला और अधिक  भव्य रूप से मनाया जाने लगा।
विज्ञापन


इस मेले को मिनी स्याल्दे बिखौती मेले के रूप में जाना जाता था। हालांकि आज भी शिवरात्रि का मेला लगता है, लेकिन नगाड़े, निशानों की संख्या घटकर एक जोड़ा रह गई है, लेकिन मेला कुमाऊं की प्राचीन संस्कृति का बोध कराता है। बधांण गांव के ग्रामीण अब हैड़ाखान मंदिर से नगाड़े, निशानों के साथ बाजार में प्रवेश करते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 21 आरकेटी 02पी: चिलियानौला का प्रख्यात शिव मंदिर, यहीं होता है शिवरात्रि मेला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed