फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shivani to become Spanish citizen

स्पेन की नागरिक बन जाएगी शिवानी

Fri, 06 Apr 2018 11:38 PM IST
अमित उप्रेती
अमित उप्रेती Updated Fri, 06 Apr 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Shivani to become Spanish citizen
नए माता-पिता को लेकर शिवानी भी बेहद खुश है। - फोटो : amar ujala

तीन साल पहले शिशु सदन में आई आठ साल की शिवानी अब स्पेन चली जाएगी। स्पेन के एक नि:संतान दंपति शिवानी को लेने अल्मोड़ा पहुंच गए हैं। गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया के बाद शिवानी को नए माता-पिता मिल जाएंगे। अपने नए माता-पिता को लेकर शिवानी भी बेहद खुश है।

विज्ञापन


दरअसल, स्पेन के बुरगास निवासी ऑस्कर मोराल (47) और उनकी पत्नी फातिमा (43) को उनके मित्रों ने शिवानी की फोटो ऑनलाइन भेजी थी, जिसके बाद दंपति ने शिवानी को गोद लेने की इच्छा जताई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने अल्मोड़ा पहुंच गए। एक सप्ताह से अल्मोड़ा के एक होटल में रह रहे ऑस्कर और फातिमा ने अमर उजाला को बताया कि शिवानी का देहरादून में पासपोर्ट तैयार हो रहा है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने, पासपोर्ट और वेरिफिकेशन के बाद वह शिवानी को अपने साथ ले जाएंगे।
विज्ञापन


ऑस्कर स्पेन में शिक्षक हैं और उनकी पत्नी फातिमा गाइड हैं। शादी के आठ साल के बाद भी संतान नहीं होने पर उन्होंने किसी बच्चे को गोद लेने का निर्णय लिया। फातिमा का कहना है कि स्पेन जाने के बाद वह शिवानी को कभी भारत को भूलने का अवसर नहीं देंगे। बेहतर परवरिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे पांच साल में स्पेन की नागरिकता मिल जाएगी। इस दौरान शिवानी भी उनके साथ होटल में मौजूद थीं। खुशी से लबरेज शिवानी ने बताया आस्कर और फातिमा को अब मम्मी-पापा कह कर संबोधित करेगी। शिवानी दिन के समय अपने होने वाले नए माता-पिता के साथ रह रही है।



शिवानी शिशु सदन में तीन साल से है। उसने इस साल स्थानीय स्कूल से कक्षा चार भी पास किया है। उसे गोद लेने के लिए स्पेन के दंपति आए हैं। फैमिली कोर्ट से अनुमति मिल गई है। कानूनी प्रक्रिया और पासपोर्ट तैयार होने के बाद जल्द ही शिवानी को दंपति को सौंप दिया जाएगा। - मंजू उपाध्याय, अधीक्षिका शिशु सदन, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed